ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / CSP संचालक के कर्मी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने लूटे 2.33 लाख...

CSP संचालक के कर्मी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने लूटे 2.33 लाख रुपये, घटना के विरोध में सड़क जाम

14-Jul-2021 09:43 PM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र का है जहां पैकड़ा चौक के पास अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सीएसपी संचालक के कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। बेखौफ अपराधियों ने इस दौरान दो लाख 33 हजार रुपये लूट लिये और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। 


मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है। जो सीएसपी संचालक राजकुमार पूर्वे का कर्मचारी था। नीतीश कई वर्षों से ग्राहक सेवा केंद्र पर काम कर रहा था। बताया जाता है कि दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को बथान चौक पर रखकर कुशेश्वरस्थान-हिरनी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है।