Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
11-Jan-2020 08:38 PM
GAYA: गया स्थित सीआरपीएफ के 159वें बटालियन में वर्ष 2013 से अब तक कई एन्टी नक्सल आपरेशन में जवानों को बचाने वाला गोलू को पूरे राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई दी गयी।पिछले महीने से बीमार चल रहे गोलू की आखिरकार आज मौत हो गयी। गोलू दरअसल सीआरपीएफ में लेब्रा डॉग था जो 310 एंटी नक्सल ऑपरेशन में शामिल रहा था।
गोलू को जमीन के अंदर जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए माइंस को ढूंढ निकालने में महारत हासिल थी।गोलू ने सैकड़ो जिलेटिन रॉड, सिलेंडर बम,केन बम,डेटोनेटर,अमोनियम नाइट्रेट सहित कई विस्फोटक सामग्रियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गोलू के मौत के बाद राजकीय सम्मान के साथ गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
सीआरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि गोलू सीआरपीएफ के 159वीं बटालियन के डी कम्पनी में आपरेशन में तैनात था। पिछले महीने से वह बीमार चल रहा था। बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाते समय रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी। उन्होनें बताया कि अब तक गोलू 310 एन्टी नक्सल ऑपेरशन में शामिल हुआ था ।