ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
25-May-2021 02:04 PM
SASARAM : बिहार के सासाराम में CRPF जवान की गोली मारकर हया देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है. वहीं जवान के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है.
घटना सासाराम के राजपुर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव की है. मृतक की पहचान 38 वर्षीय सीआरपीएफ जवान धर्मेन्द्र चौधरी के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि 9 वर्षो से देश की सेवा कर रहे थे. वर्तमान में श्रीनगर राज्य के कश्मीर में अनन्तनाग में पदस्थापित थे और छुट्टी में 8 मई को ही गांव आये थे. उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय के खेल के मैदान में अपराधियों ने छाती के दोनों तरफ गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नासरीगंज सर्किल इंस्पेक्टर दयानंद शर्मा और राजपुर थाने की पुलिस पहुंची. अपराधियों की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.