ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / जमुई में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम शिक्षक को मारी गोली

जमुई में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम शिक्षक को मारी गोली

24-Jul-2019 08:12 PM

By 7

JAMUI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त खबर सामने आ रही है जमुई से जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शिक्षक को गोली मार दी है. प्राथमिक इलाज के बाद जख्मी शिक्षक को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के अलीगंज इलाके की है. जहां एक शिक्षक को अपराधियों ने गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी शिक्षक की पहचान विमलेश कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि जख्मी शिक्षक की हालत नाजुक है. उसे प्राथमिक इलाज के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि पटना जाने के क्रम में हालत बिगड़ने पर उसे नवादा सदर अस्पताल में ही भर्ती कराना पड़ा. जख्मी शिक्षक विमलेश प्राथमिक विद्यालय बिरजू नगर के प्रधान शिक्षक बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक अलीगंज के अंबेडकर चौक के पास अमर नाम का बदमाश एक ऑटो चालक से लड़ाई कर रहा था. लड़ाई में बीच बचाव करने गए शिक्षक को बदमाश ने पैर में गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ईलू सिन्हा की रिपोर्ट