ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, बीसीए के तरफ से पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग हुआ शुरू

11-Dec-2022 01:46 PM

PATNA : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का  उद्घाटन सोमवार को किया गया। यह लीग मैच पटना जिला में क्रिकेट संचालन के लिए गठित पटना जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित करवाया जा रहा है। इस लीग में सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन के बीच मुकाबला आयोजित करवाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व रणजी प्लेयर सह बिहार क्रिकेट के लीजेंड सुनील सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा। इस पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी होंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, प्रो अमरनाथ सिंह, पीडीसीए के मुख्य संरक्षक अधिकारी एम एम प्रसाद मौजूद रहे। 


इधर, इस कार्यक्रम को लेकर बीसीए द्वारा गठित पीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि सीनियर डिवीजन और जूनियर डिवीजन लीग के सफल संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसके चेयरमैन धनंजय कुमार सिंह होंगे। सदस्य के रूप में डॉ मुकेश कुमार, निशांत कुमार और सुनील कुमार होंगे।


बीसीए द्वारा गठित पीडीसीए तदर्थ समिति के सदस्य रहबर आबदीन ने बताया कि टीमों को गेंद आयोजन समिति की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कोई भी टीम सीनियर डिवीजन से जूनियर डिवीजन में नहीं जायेगी पर जूनियर डिवीजन की टॉप चार टीमें सीनियर डिवीजन में अपग्रेड जरूर होगी। उन्होंने पटना जिला के सभी क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि गोल्डन जुबली वर्ष में पटना जिला क्रिकेट को नई ऊचाईयों पर लेने जाने के लिए बीसीए द्वारा गठित तदर्थ समिति द्वारा कराई जा रही इस लीग के सफल आयोजन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।