चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
14-Feb-2020 07:43 AM
VAISHALI : वैशाली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्रिकेट बॉल लगने से 11 साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद क्रिकेट खेल रहे लड़के खेल बंद कर वहां से भाग निकले.
बताया जाता है कि सालों से बंद पड़ी गोरौल मिल के मैदान में हर रोज स्थानीय युवक क्रिकेट खेलने आते हैं और आसपास के छोटे बच्चे मैच देखने आते हैं. गुरुवार को भी लड़के क्रिकेट खेल रहे थे और आसपास के छोटे बच्चे क्रिकेट देख रहे थे.
उन बच्चों के साथ गौरोल के ही देवेंद्र प्रसाद का 11 साल का बेटा अंशु भी क्रिकेट देख रहा था. इसी दौरान एक बॉल बैट से लगकर अंशू के पीछे गर्दन में लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद क्रिकेट खेल रहे लड़के खेल बंद कर वहां से भाग निकले.