BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 06:02 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद सीपीआई की ओर से 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से 144 पर राष्ट्रीय जनता दल, 70 पर कांग्रेस और 29 सीटों पर लेफ्ट अपना कैंडिडेट्स उतारेगी. लेफ्ट पार्टियों में सीपीएम को 4 सीटें, सीपीआई को 6, सीपीआई माले को 19 सीटें दी गई हैं.
महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कई विधायकों का टिकट भी काटा गया है. माले की ओर से जारी लिस्ट में आरजेडी के कई विधायकों का टिकट काटा गया. वामदलों को सीट देने के लिए राजद और कांग्रेस को अपने सीटिंग विधायकों का टिकट काटना पड़ा है. सीपीआई की ओर से जो लिस्ट जारी की गई है. उस लिस्ट में बखरी, तेघड़ा, बछवाड़ा, हरलाखी, झंझारपुर और रुपौली विधानसभा का नाम दिया गया है.
सीपीआई के उम्मीदवारों के एलान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि बखरी से राजद विधायक उपेंद्र पासवान और झंझारपुर से आरजेडी विधायक गुलाब यादव का टिकट कट गया है. बखरी से राजद सूर्यकांत पासवान और झंझारपुर से रामनारायण यादव को टिकट दिया गया है. तेघड़ा सीट भी अब आरजेडी के खाते से चला गया है. इस सीट से पिछली बार आरजेडी की टिकट पर बीरेंद्र कुमार जीते थे, जो अब जेडीयू में चले गए हैं. तेघड़ा सीट से राम रतन सिंह चुनावी मैदान में होंगे.
सीपीआई की लिस्ट के मुताबिक कांग्रेस के भी दो टिकट अब सीपीआई के खाते में छे गए हैं. बछवाड़ा और हरलाखी सीट कांग्रेस के खाते में थी. बछवाड़ा से अब सीपीआई के अवधेश कुमार राय ताल ठोकेंगे. रुपौली सीट से विकास चंद्र मंडल और हरलाखी से रामनरेश पांडेय सीपीआई के टिकट पर महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे. हरलाखी से पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर मोहम्मद शब्बीर लड़े थे. पिछली बार रुपौली से सावन कुमार सीपीआई की टिकट पर लड़े थे.
.png)