ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / news / कोल्ड स्टोरेज का गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों को सांस लेने...

कोल्ड स्टोरेज का गैस लीक होने से मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों को सांस लेने में हो रही दिक्कत

29-Jul-2022 03:27 PM

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के मोरवा में एक बड़ी घटना टल गई है. दरअसल, हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत खालिसपुर कोल्ड स्टोरज में अचानक गैस लीक होने लगा, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई. अचानक गैस लीक होने से कोल्ड स्टोर के आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई के साथ ही आंख, नाक एवं चेहरे पर जलन महसूस होने लगा. घटना से आसपास के लोग काफी डर गये और अपने-अपने घरों को छोड़कर भागने लगे.


जानकारी हो कि कोल्ड स्टोरेज में आमोनिया और फ्रियोन गैस का इस्तेमाल होता है. आमोनिया गैस से आंखों में जलन समेत अन्य समस्याएं पैदा होती है. ऐसे में कोल्ड स्टोरज में अचानक गैस लीक होने से आस-पास के इलाके में रहने वाले कई लोग बीमार हो गये. एक ग्रामीण को उल्टी और दस्त शुरू हो गया. जबकि एक महिला भी बीमार हो गई. घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत हलई ओपी पुलिस को दी.


घटना की सूचना मिलते ही हलई ओपी पुलिस मौके पर पहुंची. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कोल्ड स्टोरेज से हो रहे गैस लीक को बंद कराया गया. इसके बाद पुलिस लौट गई. हालांकि ग्रामीणों में अब भी डर की स्थिति बनी हुई है. ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो, इसको लेकर जिलाधिकारी से सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है.