ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कोरोना से बचाव के लिए ट्रेनों से हटाए जा रहे AC कोच के...

कोरोना से बचाव के लिए ट्रेनों से हटाए जा रहे AC कोच के पर्दे, किए जा रहे ये सभी उपाय

14-Mar-2020 02:47 PM

PATNA : कोरोना के रोकथाम के लिए बिहार सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं स्कूल-कॉलेज-पार्क-म्यूजियम-जू और सिनेमाहॉल समेत सभी भीड़-भाड़ वाली जगहों को बंद कर दिया गया है। वहीं रेलवे भी ट्रेनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। पूर्व मध्य रेलवे( ईसीआर) ने इसे लेकर कवायद तेज कर दी है। ट्रेन के एसी कोचों में परदे हटाए जा रहे हैं ताकि किसी तरह का संक्रमण न फैले।


ईसीआर ने तमाम डिविजनों को निर्देश जारी करते हुए ट्रेन के डिब्बों के अंदर की पूरी सफाई करने को कहा है। सभी ट्रेनों की एसी कोचों से पर्दे हटाये जा रहे है।सभी बोगियों की सफाई लाईसोल जैसे ब्रांडेड कीटनाशक से करने का निर्देश जारी किया गया है।रखरखाव के दौरान ईएमयू और डेमो कोचों में कीटनाशक दवा का छिड़काव  किया जा रहा है। प्रमुख स्टेशनों के सफाई कर्मचारियों को विशेष रूप से सफाई का निर्देश दिया गया है।यात्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली चीजों को कीटाणु रहित रखने को कहा गया है।स्टेशनों पर लगे बेंच और कुर्सियों, वॉशबेसिन, बाथरूम डोर, नॉब्स आदि कीटाणुरहित रखने को कहा गया है। सभी कोचों में तरल साबुन का स्टॉक प्रयाप्त मात्रा में रखने को कहा गया है। 


दानापुर रेल मंडल के पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर, पाटलिपुत्र जंक्शन, दानापुर, आरा, बक्सर समेत तमाम भीड़भाड़ वाले स्टेशनों पर फॉगिंग की जा रही है। डीआरएम सुनील कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं ईसीआर के सीपीआरओ राजेश कुमार कुमार के बताय़ा कि सभी ट्रेनों में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है। सभी बोगियों की सफाई लाईसोल जैसे ब्रांडेड कीटनाशक से करने का निर्देश जारी किए गये हैं। वहीं सभी एसी कोच से परदों को तत्काल हटाने का निर्देश जारी किया गया है।