ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / कोरोना इफेक्ट : सोमवार को ही खत्म हो जाएगा बिहार विधानमंडल का बजट...

कोरोना इफेक्ट : सोमवार को ही खत्म हो जाएगा बिहार विधानमंडल का बजट सत्र, सभी दलों को विश्वास में लिया गया

13-Mar-2020 09:50 PM

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार विधानमंडल का बजट सत्र समय से पहले ही खत्म हो जायेगा. सोमवार को बिहार विधानमंडल की बैठक के बाद सत्र का अवसान कर दिया जायेगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सत्रावसान को लेकर सभी दलों को विश्वास में ले लिया गया है. 

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा अध्यक्ष और परिषद के कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बजट सत्र को खत्म करने पर सहमति बना ली है. बजट सत्र के अवसान को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक राजू तिवारी और लेफ्ट के महबूब आलम को भी इसकी जानकारी दी गई है. 

होली की छुट्टी के बाद सोमवार को जब बिहार विधानमंडल की कार्यवाही शुरू होगी तो गिलोटिन के माध्यम से बजट की स्वीकृति सदन से कराने के बाद सत्र अवसान की घोषणा कर दी जाएगी. सोमवार को विधानसभा में सहकारिता विभाग के बजट पर चर्चा होनी है, लेकिन अब सभी विभागों के बजट को समेकित रूप से सदन से पारित कराने के बाद सत्र का समापन होना तय है.