केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 06:14 PM
PATNA : कोरोना का असर आरजेडी के प्रशिक्षण शिविर पर भी पड़ा है. आरजेडी ने राजगीर में होने वाले प्रशिक्षण शिविर को रद्द कर दिया है. राजगीर में आरजेडी का प्रशिक्षण शिविर शनिवार से शुरू हो रहा था. इससे पहले पार्टी ने यह तय किया था कि सर्दी और जुकाम से परेशान नेताओं को अलग से बैठने का इंतजाम करते हुए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जायेगा, लेकिन राजगीर रवाना होने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अन्य नेताओं के साथ चर्चा कर प्रशिक्षण शिविर को फिलहाल रद्द कर दिया है.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार की ओर से जो भी गाइडलाइन्स दिए गए हैं. पार्टी उसका पालन कर रही है. हमलोग कानून को मानने वाले लोग हैं, जोर जबरदस्ती करके पार्टी अपना कार्यक्रम नहीं करेगी. जैसा गाइडलाइन्स है, उनको हमलोग फॉलो कर रह हैं. कोरोना को लेकर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि ऐसा सुनने में आ रहा है कि विधानसभा को भी स्थगित किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो लोगों में गलत मैसेज जायेगा. क्योंकि लोग सोचेंगे कि अगर विधायक ही लड़ने को तैयार नहीं हैं, तो आम लोग कैसे लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि बजट सत्र को पूरा किया जायेगा. सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए.
तेजस्वी ने आगे कहा कि इस तरह आपातकाल की स्थिति बन जाएगी. लोगों में पैनिक कंडीशन है. लोगों में गलत सन्देश जायेगा. अगर विधानसभा बंद हो तो इससे अच्छा है कि बसों को बंद कर देना चाहिए. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे को भी बंद ही कर दिया जाये.