ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सांप डसने से कोरोना वॉरियर्स की मौत, सीएम नीतीश ने 4 लाख के...

सांप डसने से कोरोना वॉरियर्स की मौत, सीएम नीतीश ने 4 लाख के मुआवजे का किया एलान

20-Apr-2020 10:23 PM

PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच एक दुःखद खबर सामने आई है. नवादा में एक कोरोना वारियर्स की मौत हो गई है. जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्क्रीनिंग कर लोगो की पहचान की जा रही है. डोर टू डोर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. इसी कार्य में एक आशा कर्मी की मौत हो गई है. उनके मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना जताई है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोरोना वॉरियर्स की मौत पर शोक व्यक्त किया गया है. उनकी ओर से मृतक आशा कार्यकर्ता के परिजनों को आर्थिक मदद देने का एलान किया गया है. उनके घरवालों को 4 लाख रुपये की राशि आर्थिक मदद के तौर पर दी जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक डोर टू डोर स्क्रीनिंग कार्य में लगी आशा कार्यकर्ता इंदु कुमारी की मौत सर्पदंश से हो गई. आशा कार्यकर्ता की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे की राशि का एलान करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की जरूरत है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कोरोना महामारी, लॉकडाउन और सरकार की ओर से किए जा रहे बचाव और राहत कार्यों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की. उन्होंने मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा के बाद राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रांति और अफवाह फैलाने वाले लोगों से सतर्क एवं सावधान रहें. ऐसे लोगों पर बिहार पुलिस का सोशल मीडिया निगरानी तंत्र न केवल नजर रख रहा है बल्कि उन पर कार्रवाई भी कर रहा है. उन्होंने कहा, “यदि आपलोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से करेंगे तो आप सबके सहयोग से इस महामारी पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे.”