ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले बुजुर्ग पर केस हुआ दर्ज, बुजुर्ग...

कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले बुजुर्ग पर केस हुआ दर्ज, बुजुर्ग ने कहा- अपनी लापरवाही छिपा रहा है स्वास्थ्य विभाग

08-Jan-2022 09:28 PM

MADHEPURA: मधेपुरा में कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले बुजुर्ग पर एफआईआर दर्ज हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने उनके खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है। स्वास्थ्य विभाग के गलती का शिकार ब्रह्मदेव मंडल हो गये। ब्रह्मदेव का कहना है कि बिना जांच किए कैसे 12 बार वैक्सीन दी गयी। अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए विभाग ने उल्टे उनके खिलाफ ही केस दर्ज करा दी है। जो कही से उचित नहीं है। 


कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लगवाकर चर्चा में आने वाले मधेपुरा के ब्रह्मदेव मंडल पर स्वास्थ्य विभाग ने FIR दर्ज कराई है। उनपर यह आरोप है कि उन्होंने अलग-अलग तारीख और जगहों पर, अलग-अलग पहचान पत्रों के आधार पर स्वास्थ्य कर्मियों को गुमराह किया और वैक्सीनेशन के नियमों को तोड़ते हुए 12 वैक्सीन लगवा ली। ऐसा 13 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच उनके द्वारा किया गया है। 


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुरैनी PHC प्रभारी ने यह मामला दर्ज कराया है। ब्रह्मदेव मंडल पर धारा 419, 420 और 188 के तहत केस दर्ज हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.अब्दुल सलाम ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए कमिटी का गठन किया गया है। राज्य स्तर से भी इसकी निगरानी की जा रही है। जांच रिपोर्ट आते ही मुख्यालय को अवगत कराया जाएगा। 


वही कोरोना वैक्सीन की 12 डोज लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल आज भी एक ही बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि वैक्सीनेशन से उन्हें फायदा हुआ है। इसलिए बार-बार उन्होंने कोरोना का टीका लगवाया। इस पूरे मामले में उनकी कोई गलती नहीं है गलती स्वास्थ्य विभाग की है। बिना जांच किए कैसे 12 बार वैक्सीन दी गयी। अपनी लापरवाही को छिपाने के लिए विभाग ने उल्टे उनके खिलाफ ही केस दर्ज करा दी है। जो कही से उचित नहीं है।


news image