मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
02-Jan-2021 12:13 PM
PATNA : राजधानी पटना में आज तीन सेंटरों पर कोरोना वैक्सीन का डेमो ड्राई रन चल रहा है. शास्त्रीनगर शहरी स्वास्थ्य केंद्र, फुलवारी पीएचसी और दानापुर अनुमंडल हॉस्पिटल में डेमो किया जा रहा है. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय फुलवारी शरीफ सेंटर पर पहुंचे और वहां उन्होंने ड्राई रन के बारे में जानकारी ली.
मंगल पांडे ने कहा कि आज से वैक्सीन का डेमो ड्राई रन शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है. कोरोना वैक्सीन का डेमो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा है. डेमो हो जाने के बाद उनके मोबाइल पर मैसेज भी जा रहा है जिसमें उन्हें बधाई सन्देश दिया जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री ने खुद सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को आधे घंटे तक अंडरऑब्जरवेशन रखा जा रखा जा रहा है उसके बाद ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी भी मौजूद रही.
सिविल सर्जन ने कहा कि ड्राई रन में बस टीका ही नहीं लगेगा बल्कि बाकी की प्रक्रिया भी पूरे किये जा रहे हैं. वैक्सीन के खाली बॉक्स पूरी सुरक्षा के साथ अस्पतालों तक पहुंचाए जाएंगे. अफसर इंतजामों की निगरानी करेंगे. किसी भी तरह की कमी होने पर उसे दुरुस्त किया जाएगा. प्रत्येक सेंटर पर एक टीम होगी. विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि सेंटर के हिसाब से हेल्थ वर्करों को एसएमएस भेजकर अगले दिन टीकाकरण की सूचना दी जाएगी.
इधर दानापुर अनुमंडल हॉस्पिटल में भी वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत की मौजूदगी में सभी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही है. वहीं उन्होंने वैक्सीन के रख-रखाव की जगह का भी जायजा लिया है.