ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / कोरोना थमने के साथ चुनावी आहट, सितंबर में पंचायत चुनाव होने की उम्मीद

कोरोना थमने के साथ चुनावी आहट, सितंबर में पंचायत चुनाव होने की उम्मीद

18-Jun-2021 01:35 PM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद अब पंचायत चुनाव की आहट देखने को मिल रही है। राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक के बिहार में अगले 2 महीने के बाद पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सूबे में सितंबर महीने के अंदर पंचायत चुनाव हो सकते हैं। चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।


सूत्रों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने दूसरे प्रदेशों से एम-2 माडल की ईवीएम मंगाने का फैसला किया है। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के पास अपना भी ईवीएम है। ऐसे में जरूरत को ध्यान में रखकर ही आयोग ईवीएम मंगा जाएगा। इसके लिए दूसरे राज्यों से इवीएम उपलब्ध कराने को लेकर पत्र भी लिखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग सितंबर में पंचायत चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है।


वही चुनाव आयोग ने बाढ़ को ध्यान में रखते हुए तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखा है। इसमें बाढ़ प्रभावित जिलों से लेकर प्रखंड और पंचायतों के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। यदि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर का कोई असर नहीं दिखता है तो आयोग की रणनीति सितंबर तक चुनाव संपन्न कराने की है।


राज्य निर्वाचन आयोग m-3 मॉडल evm से चुनाव करना चाहता था लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। भारत निर्वाचन आयोग ने एम-3 मॉडल ईवीएम इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब अंतिम रूप से एम-2 मॉडल से चुनाव कराने का निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया है।