ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / कोरोना से निपटने के लिए सुशील मोदी दिए 3.18 करोड़, वशिष्ट नारायण सिंह...

कोरोना से निपटने के लिए सुशील मोदी दिए 3.18 करोड़, वशिष्ट नारायण सिंह सीएम राहत कोष में किये एक लाख की मदद

31-Mar-2020 05:58 PM

PATNA : कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉक डाउन का एलान किया गया है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं. बिहार में भी लोगों को जरूरत की सुविधा मुहैया कराने की हर एक पहल की जा रही है. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी और राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने आपदा की घड़ी में लोगों का साथ दिया है. 



उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कोरोना उन्मूलन कोष में 3.18 करोड़ रुपये देने की सहमति दी है. मोदी ने कोरोना उन्मूलन कोष में अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की अवशेष 3.18 करोड़ रुपये देने की सहमति दी है. इनमें राज्य सरकार के निर्णयानुसार कोरोना उन्मूलन कोष में दिया जाने वाला 50 लाख की राशि भी शामिल है. मोदी ने योजना और विकास विभाग के सचिव को इस आशय का पत्र लिख अग्रतर कार्रवाई करने की अपनी सहमति दी है.


दूसरी ओर राज्य सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह ने अपने वेतन से एक लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस वक्त कोरोना से पूरा देश परेशान है. लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए अपने घरों में रहने की जरूरत है. बिहार में लॉक डाउन का असर देखने को मिल रहा है. अन्य राज्यों की तुलना में कोरोना यहां कंट्रोल में है.