ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

कोरोना से मरने वाले जवानों को मिलेगा शहीद का दर्जा, परिजनों को वीर फंड से दी जाएगी 15-15 लाख रुपए

21-Jul-2020 10:27 AM

DELHI: देश में कोरोना से मरने वाले जवानों को कोरोना शहीद का दर्जा दिया जाएगा. जवानों के परिजनों को वीर फंड से 15 लाख रुपए दिया जाएगा. यह राशि विभागीय मदद के अतिरिक्त होगी. सुरक्षा बलों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.

कोरोना शहीदों के बारे जानकारी भारत के वीर पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है. इस पोर्टल से परिजनों को सीधे मदद दिलाने के लिए खाता संख्या और अन्य ब्योरा दिया जाएगा. वीर फंड की शुरुआत 2017 में की गई थी. उस समय  6.40 करोड़ रुपए  जमा किए गए थे. 2018 में 19.43 करोड़ रुपये जमा हुए. पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों की मदद करने के लिए पूरे देश ने हाथ बढ़ाया और फंड में करीब 250 करोड़ रुपए आ गए. इस फंड से ही 15-15 लाख रुपए दिया जाएगा. 

अब तक 39 जवानों की हुई है मौत

देश में अब तक कोरोना से 39 जवानों की मौत हो चुकी है. इसमें बीएसएफ के 10, सीआरपीएफ के 15, आईटीबीपी के 3,सीआईएसएफ में 9 और एसएसबी के 2 जवानों की कोरोना से जान जा चुकी है.  देश में करीब आठ हजार जवान संक्रमित हुए जिसमें आधे से अधिक ठीक हो गए है. फिलहाल करीब 3562 एक्टिव केस हैं.