ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

कोरोना से बचाव के लिए हीरा जड़ा मास्क, जानिये कितनी है इस खास मास्क की कीमत

11-Jul-2020 03:56 PM

DESK : दुनिया भर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ भले ही कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने की हिदायत दे रहे हैं, लोग मास्क के जरिये भी अपना स्टेट्स दिखाने से परहेज नहीं कर रहे हैं. बाजार में अब रईसों के लिए खास मास्क बिकने लगा है, कारीगरों ने इसे हीरा जड़ कर तैयार किया है.


सूरत में बिक रहा हीरे वाला मास्क
हीरा जड़ा मास्क गुजरात के सूरत में बिकने लगा है. हम आपको बता दें कि सूरत हीरा के कारोबार का केंद्र रहा है. कोरोना और लॉकडाउन के बाद हीरे की बिक्री में काफी कमी आयी है. लिहाजा अब मास्क में हीरे जड़कर बेचने की जुगत लगायी गयी है. सूरत में गहनों की कुछ दुकानों पर हीरों से जड़े मास्क बिकने लगे हैं.


जानिये कितनी है हीरों वाले मास्क की कीमत
सूरत के आभूषण दुकानदार ने बताया कि हीरों वाले मास्क की कीमत उसमें लगे हीरे के मुताबिक है. सबसे कम हीरा वाला मास्क डेढ़ लाख का है. वहीं जिस मास्क में ज्यादा हीरे लगे हैं उसकी कीमत चार लाख रूपये है. डेढ़ लाख से चार लाख रूपये के बीच की कीमत वाले कई मास्क दुकान में रखे गये हैं.


news image


दुल्हा-दुल्हन लगा रहे हैं हीरो वाला मास्क
आभूषण कारोबारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान होने वाली एक शादी के लिए उन्हें सबसे पहले हीरों वाला मास्क बनाने का आर्डर मिला था. शादी में दुल्हा-दुल्हन के लिए खास तौर पर हीरों वाला मास्क बनवाया गया था. उसके बाद ही उन्हें ऐसे मास्क बनाने का ख्याल आया. दुकानदार के मुताबिक इस मास्क के खरीददार वैसे अमीर परिवार हैं जिनके घऱ में शादी-ब्याह या कोई दूसरा समारोह होना होता है. वहां अपना रूतबा दिखाने के लिए ही लोग हीरों वाला मास्क खऱीद रहे हैं.


news image