Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
10-May-2021 02:52 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: 2020 की पहली लहर में कोरोना गांव तक नहीं पहुंची थी लेकिन 2021 की दूसरी लहर में अब कोरोना का संक्रमण गांव-गांव तक पहुंच चुका है। कई लोगों के संक्रमित होने के बाद ग्रामीण काफी भयभीत हैं। कोरोना का संक्रमण गांव में ना फैले इसे लेकर बोधगया के बतसपुर के ग्रामीणोंं ने एक पहल की है।
गांव के हरेक प्रवेश द्वार से लेकर हरेक घरों के बाहर नोटिस लगाई गयी है। जिसमें लिखा गया है कि कोरोना काल में बाहरी मेहमानों के गांव के अंदर आना मना है। कोरोना काल में कृपया करके मेहमान घर पर ना आएं। शादी में आने वाले सभी मेहमानों से आग्रह है कि मास्क अवश्य लगाकर आएं।
इस तरह की सूचना लिखे प्रिट आउट पेपर को पूरे गांव में हर चौक चौराहे पर लगाया गया है। वही हरके घर के दरवाजे पर नोटिस चिपकाया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्रामीणों ने यह पहल की।
ग्रामीणों ने बताया की कोरोना की बढ़ते मामले को देखते हुए गांव के लोग अपने-अपने घर में रह रहे हैं। मास्क लगा रहे है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। ऐसे में बाहरी लोगों का प्रवेश हुआ और वे उनके संपर्क में आ गये तब स्थिति भयावह हो जाएगी।
यहां पहले भी कई लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कईयों की मौतें भी हो चुकी है। ऐसे में अब ग्रामीण इस महामारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं और सावधानी बरत रहे हैं।