ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार बोर्ड का एक और फैसला, छात्रों को...

कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार बोर्ड का एक और फैसला, छात्रों को फिर दी राहत

12-Aug-2020 04:45 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक और इंटर के छात्रों को बड़ी राहत दी थी. कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को ग्रेस लेते हुए बोर्ड ने परीक्षा में पास कर दिया था. अब एक बार फिर से बिहार बोर्ड ने छात्रों के हित में फैसला किया है.


बिहार में इंटरमीडिएट के लिए एडमिशन की तारीख बढ़ा दी गई है. ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत बिहार में इंटर के छात्र छात्राओं को नामांकन लेना है लेकिन अब इसकी तारीख बढ़ा दी गई है. इंटर में एडमिशन के लिए चयनित छात्रों को 7 अगस्त से लेकर 12 अगस्त के बीच एडमिशन लेना था, जिसे अब 13 से 17 अगस्त कर दिया गया है.


कोरोना संक्रमण के पीछे एडमिशन की प्रक्रिया को लेकर लगातार शिक्षक संघ भी आवाज उठा रहे थे. अब इस मामले का संज्ञान लेते हुए बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और इंटर के डिग्री और उच्च माध्यमिक स्कूलों को इस बारे में आदेश जारी कर दिया है.


news image