बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 02:13 PM
KATIHAR : कोरोना संकट की इस महामारी में लोगों को खाने पीने की भी दिक्कतें हो रही हैं. अन्य प्रदेशों में फंसे बिहारी भी सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं. कोरोना महामारी में बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था. सीएम ने कहा था कि बिहार में बिना राशन कार्ड वालों को भी अनाज दिया जायेगा. इसके लिए निर्णय लिया गया था कि जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी जीविका समूहों के माध्यम से चिन्हति कर उनकी मदद की जाएगी.
मुख्यमंत्री के आदेश बाद ऐसे परिवारों की पहचान का कार्य शुरू कर दिया गया है. इन परिवारों की पहचान कर उनकी भी मदद की जाएगी. कटिहार में जीविका दीदी ऐसे परिवारों की पहचान कर रही हैं. लेकिन इस जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे सवाल खड़ा हो रहे हैं. दरअसल एक वीडियो जिले में काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें जीविका की बहनें गरीब परिवारों से पैसे की वसूली करती हुई दिखाई दे रही हैं. राशन कार्ड बनवाने के नाम पर उनसे पैसे ऐंठे जा रहे हैं.
पैसे लेने का वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि जीविका की दीदियां पैसे ले रही हैं. वैसी महिलाएं जो कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दे रही हैं. उनसे 50 -50 रुपये की वसूली की जा रही है. वायरल वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो कटिहार प्रखंड के चीलमारा गांव का है.
इस वायरल वीडियो में जीविका दीदियों से बातचीत की गई है. वीडियो में उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फोटो के लिए पैसा लिया जा रहा है. लेकिन ग्रामीणों ने इस बात से इनकार किया है. स्थानीय डहेरिया पंचायत के मुखिया भी ग्रामीणों के बयान के आधार पर ऐसी शिकायत मिलने की बात कह रहे हैं. वीडियो के आधार पर जिला परियोजना पदाधिकारी ने इसे गलत बताते हुए कार्रवाई की बात कही है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने कहा था कि बिहार में बिना राशन कार्ड वालों को भी अनाज दिया जायेगा. इस संकट की स्थिति में कोई भी व्यक्ति भोजन के लिए नहीं तड़पेगा, सरकार हर किसी तक मदद पहुंचाने की कोशिश में जुटी हुई है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...