ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / कोरोना संकट पर मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग आज, सभी जिलों के DM-SP...

कोरोना संकट पर मुख्यमंत्री की हाई लेवल मीटिंग आज, सभी जिलों के DM-SP से भी करेंगे बात

29-May-2020 05:53 AM

PATNA : कोरोना संकट से निपटने के लिए सरकार की तरफ से उठाए जा रहे हैं कदमों की समीक्षा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हाई लेवल मीटिंग में करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सभी विभागीय पदाधिकारियों के साथ-साथ प्रमंडलीय आयुक्तों पुलिस महानिरीक्षकों और जिलों के डीएम-एसपी से बात करने वाले हैं। कोरोना संक्रमण और उससे निपटने के लिए सरकार ने जिन स्तरों पर तैयारी की है उनकी ग्राउंड रियलिटी पर मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पदाधिकारियों से फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री की इस हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव, डीजीपी के अलावे राज्य के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार आपदा के बीच अधिकारियों से फीडबैक ले रहे हैं। उन्होंने प्रवासी मजदूरों को लेकर कई स्तर पर काम करने का निर्देश अधिकारियों को दे रखा है। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों में फंसे ऐसे बिहारियों को एक-एक हजार की आर्थिक मदद से उन्हें तुरंत भेजी जाएनजो अब तक इससे वंचित रहे हैं। आपको बता दें कि पहले चरण में उन्हें राज्य सरकार की तरफ से आर्थिक मदद भेजी गई थी उनका बैंक खाता बिहार में था लेकिन अब जिन बिहारियों का बैंक खाता बिहार में नहीं होगा सरकार उन्हें भी आर्थिक मदद देगी। 


आज होने वाली हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री कोरोना महामारी के अलावे बिहार में किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि की समीक्षा भी करेंगे। आपको बता दें कि सरकार ने मार्च और अप्रैल में हुई और असमय बारिश के कारण किसानों को जो फसल क्षति हुई उस पर अनुदान देने का फैसला किया था और अब मुख्यमंत्री इस बात की समीक्षा करेंगे कि कितने किसानों को अनुदान की राशि दी जा चुकी है।