बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
19-Apr-2020 09:27 AM
PATNA: कोरोना संकट के बीच पटना के बाजारों में बड़ी लापरवाही सामने आई है. मछली, मीट और मुर्गा की दुकानों पर सैकड़ों लोगों को भीड़ उमड़ी है लोग खतरे के बीच कोरोना संकट में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे है.
सैलून से लेकर बाइक की दुकान खुली
चितकोहरा बाजार में लोगों की भीड़ लगी हुई है. सब्जी के अलावे सबसे अधिक भीड़ मुर्गा और मछली के दुकानों पर लोगों की है. इसके अलावे लोग कुछ सैलून भी खुले हैं. उसमें लोगों की भीड़ जुटी है. कई दुकानदार सुबह सुबह अपने दुकानों को साफ करते हुए दिखे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की लोग धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं. कई बाइक की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुटी है.
पटना में संकट बढ़ा
पटना की खाजपुरा में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है. उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यही प्रशासन के लिए बड़ी मिस्ट्री बन चुका है. अधिकारी लगातार जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि आखिर इस महिला तक संक्रमण कहां से पहुंचा. स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार इस पूरे इलाके की स्क्रीनिंग कर रहे हैं. खाजपुरा की जिस महिला को कोरोना हुआ उसका पति एटीएम वैन का ड्राइवर है. इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. अब लगातार यह डाटा खंगाला जा रहा है कि वह किन इलाकों के एटीएम में सर्विस के लिए पहुंचा था. एटीएम वैन को सेनेटाइज किया गया है और अब आगे की स्क्रीनिंग को लेकर अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं. पूरे इलाकों को सैनिटाइज किया गया है. ऐसे में लोग लापरवाही बरत रहे है. जिससे खतरा और बढ़ सकता है.