‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
08-Dec-2020 01:33 PM
DESK : शादी के दिन ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए दुल्हे ने पीपीई किट पहनकर दुल्हन के साथ सात फेरे लिए, लेकिन पीपीई किट उपलब्ध होने के बाद भी दुल्हन ने नहीं पहना. इतना ही नहीं शादी में शामिल होनों आए रिश्तेदारों ने भी कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन नहीं किया और बिन पीपीई किट पहने ही शादी में शामिल हुए.
मामला राजस्थान के अलवर का है. जहां कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया. कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति के आसपास सभी को पीपीई किट पहनना आवश्यक है. लेकिन यहां न तो दुल्हन और न ही रिश्तेदारों ने पीपीई किट पहना.अलवर जिले के नीमराणा पंचायत समिति क्षेत्र के कुतीना गांव निवासी रामेश्वर दयाल प्रजापत की पुत्री दीपिका का विवाह सोमवार को कमल सिंह प्रजापत पुत्र लखीराम निवासी पेहल तहसील मुंडावर के साथ होना निश्चित हुआ था. सोमवार को ही दुल्हा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. जैसे ही प्रशासन को सूचना मिली हड़कंप मच गया. प्रशासन और पुलिस ने दुल्हन पक्ष को पाबंद किया गया. दूल्हा सहित 5 बारातियों को आने की अनुमति दी गई और दुल्हन के घर मंडप में फेरों के समय पीपीई किट सहित दूल्हा-दुल्हन, पंडित और दुल्हन के माता-पिता को पीपीई किट के साथ फेरों के समय रहने की अनुमति दी गई. लेकिन इसके बाद भी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया.
मौके पर फेरों के समय पुलिस और प्रशासन के साथ मेडिकल की टीम भी मौजूद थी लेकिन किसी ने दुल्हन को पीपीई किट पहने बिना मंडप में फेरे लेने के आने से नहीं रोका.शादी के बाद दूल्हा को क्वारंटाइन कर दिया गया. शादी में शामिल हुए सभी लोगों का अब कोरोना टेस्ट कराया जाएगा.