बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
16-Apr-2020 11:45 AM
PATNA : वैशाली जिले के राघोपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद राघोपुर पूर्वी गांव को सील कर दिया गया है। वहीं गांव के 32 लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर भेजा गया है। मौके पर प्रशासन के तमाम आलाधिकारी पहुंच कर कैंप कर रहे हैं।
वैशाली के जुड़ावनपुर राघोपुर पूर्वी गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सदर एसडीओ संदीप शेखर प्रियदर्शी और सदर एसडीपीओ राघव दलाल ने पीड़ित गांव का दौरा किया है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि राघोपुर पूर्वी गांव का रहने वाला युवक पटना एम्स में भर्ती था जिसका सैंपल पॉजिटिव आया है। इसके बाद वैशाली जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। बता दें कि पटना एम्स में बुधवार को 35 वर्षीय एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह मरीज वैशाली के राघोपुर का रहने वाला है।
गांव के तीन किलोमीटर का इलाका भी पूरी तरह सील कर दिया गया है और पूरे इलाके को सेनिटाइज किया जाएगा। वहीं आसपास रहने वाले सभी लोगों की भी स्वास्थ्य जांच की जाएगी। बता दें कि इस मरीज का पटना के राजेन्द्र नगर स्थित नर्सिंग होम में भी इलाज हुआ था। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने नर्सिंग होम को देर रात सील कर दिया और वहां के सभी कर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...