Bihar cyber crime : बिहार में साइबर अपराध पर सख्ती, बनेगी मल्टी-डिपार्टमेंट स्पेशल टीम Bihar education department : बिहार शिक्षा विभाग की बड़ी पहल: शिक्षकों की शिकायतें होंगी चुटकियों में हल, यह सुविधा भी पूरी तरह डिजिटल Patna municipal corporation : पटना में रोशनी और पानी पर बड़ा फैसला, इन चीजों को मिली मंजूरी; अब दिखेगा बदला -बदला नजारा Bihar teacher : संभल जाएं सरकारी शिक्षक: इस जगह नहीं बनाई हाजिरी तो नहीं मिलेगा मासिक वेतन, विभाग ने जारी किया आदेश Bihar Pink Bus Scheme : बिहार में महिलाओं के हाथों पिंक बसों की कमान, तीन जिलों में खुलेंगे नए आईडीटीआर केंद्र Pappu Yadav : ईसीजी से अल्ट्रासाउंड तक: सांसद पप्पू यादव की जांच रिपोर्ट में क्या आया, डॉक्टरों ने बताया NEET student murder : NEET छात्रा कांड के बाद महिला छात्रावास में सुरक्षा कड़ी, सभी हॉस्टलों में CCTV और सख्त नियम लागू Bihar weather : बिहार मौसम अपडेट: गोपालगंज सबसे गर्म, सीवान सबसे ठंडा, कोहरे और ठंड का मिला-जुला असर NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई
07-May-2021 06:50 AM
MUMBAI : कोरोना के एक गंभीर मरीज को लेकर जब गुरूवार की रात एक एय़र एंबुलेंस ने उड़ान भरी तो दूसरी ही अनहोनी हो गयी. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयर एबुलेंस का पहिया विमान से खुल गया औऱ नीचे जा गिरा. मरीजा का इलाज कराने ले जा रहे इस विमान में सवार पांच लोगों की जान भारी आफत में फंस गयी. हालांकि राहत की बात ये रही कि उन सबों की जान बचा ली गयी.
नागपुर से मुंबई के लिए भरी थी उड़ान
कोरोना के एक गंभीर पेशेंट को लेकर इस एयर एंबुलेंस ने शुक्रवार की शाम नागपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. टेक ऑफ के ठीक बाद इस विमान का पहिया गया औऱ नीचे जा गिरा. जहाज आसमान में था औऱ पहिया नीचे जमीन पर प़ड़ा. हवाई जहाज में सवार लोगों की जान आफत में फंस गयी. हवाई जहाज में कोरोना पेशेंट के अलावा उनके एक रिश्तेदार, एक डॉक्टर औऱ दो हवाई जहाज के कर्मी मौजूद थे. सभी पांचों की जान आफत में थी.
मुंबई में फुल इमरजेंसी की घोषणा
इस एयर एबुलेंस को उड़ा रहे पायलटों को भी पता चल गया था कि उनके जहाज का पहिया खुलकर नीचे गिर गया है. उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी की घोषणा कर दी गयी. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटनेशनल एयरपोर्ट पर सारी आपातकालीन तैयारी पूरी कर ली गयी औऱ विमान के चालकों को लैंडिंग की सारी योजना समझायी गयी.
सुरक्षित तरीके से करायी गयी क्रैश लैंडिंग
मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि विमान के हालत की खबर मिलते ही सारी व्यवस्था कर ली गयी थी. रनवे पर फायर फाइटर्स के साथ साथ इमरजेंसी रेस्क्यू टीम, सीआईएसएफ की स्पेशल टीम, मेडिकल दस्ता सभी को तैनात किया गया था. बिना पहिया के उतर रहे विमान में घर्षण से आग नहीं लगे इसलिए रनवे पर फोम बिछाया गया था. सारी तैयारी होने के बाद पायलट को विमान की लैंडिग कराने को कहा गया. विमान को सफलतापूर्वक लैंड भी करा लिया गया. तत्काल विमान के सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.