ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
25-Jul-2021 11:26 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार धीमी होने के बाद महिला थाना और महिला हेल्प के अधिकारियों के पास लिव इन रिलेशनशिप से जुड़ी समस्याएं ज्यादा सामने आ रही हैं. अधिकारियों का कहना है कि नॉर्मल घरेलू हिंसा की तुलना में लिव इन से जुड़ी समस्याओं की संख्या काफी ज्यादा है.
महिला थाना प्रभारी के अनुसार कोरोना काल के बाद अब लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवाओं के संबंधों में तनाव सामने आ रहा है. रोज चार-पांच ऐसी शिकायतें आ रही हैं. ज्यादातर मामलों में शिकायतों की वजह पैसों की कमी है. इसके अलावा निजता में हस्तक्षेप यानी जरूरत से ज्यादा समय तक एक साथ रहने की मजबूरी भी शिकायत की वजह बन रही है.
वहीं, महिला हेल्प लाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला बताती हैं कि ऐसे मामलों में पहले दोनों की काउंसिलिंग की जाती है. दोनों आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं तो कानूनी रूप से उन्हें अलग होने में मदद की जाती है.
वहीं, पटना सिटी की रहने वाली महिला ने बताया कि वो दस साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अलग अलग धर्म के होने की वजह से शादी में दिक्कत हो रही थी। फिर हमन अलग होने का फैसला लिया और कानूनी मदद से अलग हो गए. वहीं, बोरिंग रोड की रहने वाली एक लड़की ने महिला थाने में दिए अपने आवेदन में कहा कि वो पिछले पांच सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. कोरोना काल में पैसों की तंगी की वजह से दिक्कत आने लगी रोज झगड़ा लड़ाई होने लगा. धीरे-धीरे बात बहुत बढ़ गई. साथ रहने में भी परेशानी होने लगी. अब आपसी सहमती के साथ हम दोनों अलग होने का फैसला ले रहे हैं.
पटना में नौकरी करने वाली एक महिला ने महिला थाने में दिए आवेदन में बताया है कि वो दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. कोरोना से पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था. लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम के तहत दोनों घर में ही रह कर काम करने लगे. फिर दोनों में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होने लगा. अब महिला थाना ने दोनों की बात सुनने के बाद उचित सलाह दी है.