ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना को लेकर प्री-एक्टिव है बिहार, सीएम बोले- एक-एक लोगों की हो रही...

कोरोना को लेकर प्री-एक्टिव है बिहार, सीएम बोले- एक-एक लोगों की हो रही स्क्रीनिंग

04-Apr-2020 06:00 PM

PATNA : कोरोना का आंकड़ा इंडिया में अब तेजी से बढ़ रहा है. भारत में अब तक लगभग 3000 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. बिहार में भी पिछले 10 दिन में लगभग 10 गुना मरीज बढ़े हैं. सूबे में अब मरीजों की संख्या 31 हो गई है. सीएम नीतीश लगातार हालात पर नजर बनाये हुए हैं. आज सीएम ने डॉक्टर्स के साथ 'नेक संवाद' किया. सीएम ने कहा कि सरकार लगातार कमा कर रही है. लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि बिहार में एक-एक लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है. बिहार सरकार 13 मार्च से ही इसपर नजर बनाये हुए है. कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार हर एक जरूरी कदम उठा रही है. सहयोग के साथ बिहार इस संकट से जल्द ही पार पा लेगा. सीएम ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोरोना का अपडेट लिया. अपने संबोधन में सीएम ने डॉक्टरों को धन्यवाद दिया कि स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से अमल कर रहा है. 


सीएम ने बताया कि कोरोना को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. सीएम ने बताया कि सर्कार एक्टिव तरीके से काम कर रही है. देश में लॉक डाउन शुरू करने से पहले ही बिहार ने यह निर्णय दो  दिन पहले ही ले लिया था. एनएमसीएच को कोविड 19 के लिए विशेष अस्पताल चयनित किया गया है. सरकार चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करा रही है.