ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Home / news / कोरोना को लेकर सभी जिलों के DM-SP के साथ बैठक, CM नीतीश की...

कोरोना को लेकर सभी जिलों के DM-SP के साथ बैठक, CM नीतीश की अध्यक्षता में बैठक जारी

06-Apr-2021 12:54 PM

PATNA : देश भर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फ़ैल रही है। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर रहे हैं। कोरोना से उत्पन्न ताजा हालात के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर भी मुख्यमंत्री बड़ा निर्णय ले सकते हैं। 



सोमवार को प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्रकारों को बताया था कि कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 935 नए नए मामले सामने आये हैं. विभाग के मुताबिक 72418 लोगों की जांच की गई, जिसमें 935 लोग पॉजिटिव मिले. उन्होंने बताया कि पटना एम्स में आईसीयू को 20 से बढ़ाकर 30 किया गया है. पीएमसीएच में 100 बेड उपलब्ध हैं. एनएमसीएच में 100 अतिरिक्त बेड उपलब्ध कराए गए हैं. बेड की कमी नहीं है लेकिन लोगों सजग रहना जरूरी है. प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्रकारों को बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन जिलावार आंकड़ों की समीक्षा कर रहे हैं और दिशा निर्देश दिया जा रहा है. पिछले बार की तुलना में इस बार वायरस काफी तेजी से लोगों में फैल रहा है. राज्य में कोरोना के बिगड़ते हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सभी जिलों के डीएम, एसपी और एसएसपी के साथ मीटिंग कर रहे हैं।