ब्रेकिंग न्यूज़

अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना

कोरोना को लेकर गया शहर को किया जा रहा सैनिटाइज, फूलों से नगर निगम कर्मियों का लोगों ने किया स्वागत

28-Apr-2021 12:58 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA: कोरोना महामारी से बिगड़ते हालात को देखते हुए नगर निगम द्वारा पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके तहत एक-एक घर और गलियों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जैसे ही गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र पासवान, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव और निगमकर्मी नई गोदाम इलाके में पहुंचे लोगों ने फूलों से उनका जोरदार स्वागत किया और हौसला बढ़ाया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के कार्यों की खूब सराहना की। 


 गौरतलब है कि कोरोना के सामने आ रहे मामले को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी को लेकर सरकार द्वारा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे में गया नगर निगम की ओर से पूरे जिले में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। गया के नई गोदाम, बागेश्वरी, बैरागी सहित कई इलाकों में घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन का काम किया गया और इलाके में फॉगिंग मशीन चलाया गया। आपदा की इस घड़ी में  खुद नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर इस काम के लिए सड़क पर उतरे और हरेक घरों को सेनिटाइज किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर वीरेंद्र पासवान और डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव समेत गया नगर के कर्मियों का फूलों से स्वागत किया।    

डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के वक्त ही लोगों को जनप्रतिनिधियों से मुलाकात होती है लेकिन गया नगर निगम इस आपदा की घड़ी में भी लोगों के साथ है। महामारी की इस स्थिति में जहां लोग घर में रह रहे हैं और खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में गया नगर निगम के सारे लोग सड़क पर निकलकर पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम कर रहे हैं।  नई गोदाम मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने नगर निगम के इस कार्यो को सराहा और हौसला अफजाई करते हुए घर के छतों से फूलो की बारिश की। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर निगम के इन जांबाज कोरोना वॉरियर्स की वजह से ही आज हम कोरोना से मुक्त है। सरकार के गाइडलाइन का पालन कर और सावधानी बरतकर ही हम इस महामारी से लड़ सकते हैं।