बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
01-Apr-2020 05:04 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संकट से निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं. मुख्यमंत्री ने आज भी दिन भर राज्य के आला अधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की है. कोरोना वायरस को लेकर पैदा हुई आपदा की स्थिति में सरकार की तरफ से कोई कमी न रह जाए इसको सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के लिए एक संदेश भी जारी किया है. उन्होंने कहा है कि मौजूदा संकट में सिर्फ सतर्कता ही आप को सुरक्षित रख सकती है. मुख्यमंत्री ने मुंगेर के एक कोरोना वायरस पीड़ित की की चर्चा करते हुए कहा है कि जिस एक शख्स के कारण 11 लोगों तक कोरोना का इन्फेक्शन पहुंचा, उनकी मौत हो गई है. लेकिन बाकी लोग अभी भी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में है और इस आपदा से डरने की बजाय इसका मुकाबला करना है. जरूरत है कि सतर्कता और सावधानी के साथ परिस्थितियों का सामना करना ही सबसे बेहतर विकल्प है. नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार कोरोना संकट के बीच बिहार की जनता के लिए जो भी कर सकती है. वह हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य में कोरोना से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी. साथ ही साथ मुख्यमंत्री राहत कोष के अलावे कोरोना और मूलन कोष का भी गठन किया गया है. मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी इस लड़ाई में मजबूती के साथ खड़े रहने का सहयोग मांगा है.
नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी जिलों के डीएम अपने संपर्क सूत्रों का इस्तेमाल कर जमीनी हकीकत से अवगत कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कुछ दिन पहले तक सीएम कंट्रोल रूम सहित सभी जगहों पर लगातार बिहार के बाहर से आने वाले लोगों के फोन कॉल आ रहे थे. लेकिन अब लोगों के पहुंच जाने के बाद स्थिति सामान्य हुई है. मंत्री ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में में सबको यह भरोसा दिलाना चाहता हूं कि सरकार मजबूती के साथ हर बिहारी के साथ खड़ी है.