ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / डरिये, खतरनाक होते जा रहे हैं बिहार के हालात, एक दिन में 13...

डरिये, खतरनाक होते जा रहे हैं बिहार के हालात, एक दिन में 13 नये मरीज मिले हैं, 126 पहुंच गया है आंकड़ा

21-Apr-2020 06:36 PM

PATNA: बिहार में कोरोना को लेकर हालात खतरनाक होते जा रहे हैं. सूबे में आज एक दिन में 13 नये मरीजों की पहचान हुई है. ये हाल तब है जब बिहार में जनसंख्या के लिहाज से टेस्ट काफी कम हो रहे हैं. खतरनाक बात ये भी है कि पॉजिटिव पाये गये मरीज अलग-अलग जिलों के हैं. 


4 जिलों में पाये गये 13 नये मरीज

बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने इसकी जानकारी दी है. प्रधान सचिव के मुताबिक आज हुई जांच में मुंगेर के 7, बक्सर के 4, पटना के एक और रोहतास के एक मरीज को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इनमें मुंगेर, बक्सर और पटना के मरीजों कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आये थे. लेकिन रोहतास में पॉजिटिव पाये गये मरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. सरकार उसकी छानबीन कर रही है. 


बिहार में 126 मरीजों की हुई पहचान

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 126 मरीजों की पहचान हो गयी है. ये हाल तब है जब जनसंख्या के लिहाज से बिहार में कोरोना के टेस्ट की संख्या काफी कम है. बिहार के मुकाबले कम आबादी वाले राज्यों में कोरोना के टेस्ट काफी ज्यादा तादाद में की जा रही है. अहम बात ये भी है कि आज पॉजिटिव पाये गये 13 मरीज अलग अलग जिलों के हैं. इससे पहले सिवान या बिहारशरीफ में एक ही परिवार के लोग पॉजिटिव पाये जा रहे थे. प्रशासन ने उन्हें आइसोलेट कर कोरोना के प्रसार को रोकने की कोशिश की थी. लेकिन अब अलग अलग जिलों के लोग पॉजिटिव पाये जा रहे हैं. उनके संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है. सब की पहचान कर उन्हें अलग थलग करना बेहद मुश्किल होता जा रहा है.