ब्रेकिंग न्यूज़

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल

कोरोना को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, अगर बढ़ी मरीज की संख्या तो रद्द होगी डॉक्टरों की छुट्टियां

कोरोना को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, अगर  बढ़ी मरीज की संख्या तो रद्द होगी डॉक्टरों की छुट्टियां

25-Dec-2022 07:02 AM

PATNA : चीन में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद बिहार भी   अलर्ट मोड में दिख रहा है। इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा है कि, राज्य के लोगों से कहा है कि कोरोना को लेकर घबराएं नहीं। हालांकि, कोरोना को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने बाहर से आने वाले लोगों की रैंडम जांच और कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ टीकाकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिये।


 इसके साथ ही पटना के सिविल सर्जन, पीएमसीएच के अधीक्षक, आइजीआइएमएस के निदेशक समेत अन्य सरकारी अस्पतालों के जिम्मेदार अधिकारी ने अपने सीनियर डॉक्टरों व प्रभारियों के साथ बैठ कर स्वास्थ्य विभाग की नयी एडवाइजरी को प्रमुखता से लागू करने का निर्देश जारी किया है। 


नयी एडवाइजरी में तय किया गया है कि अगर कोरोना के मामले बढ़ते हैं, तो डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द हो जायेंगी। अगर इस दौरान कुछ लोग छुट्टी पर हैं तो उन्हें 48 घंटे के अंदर अस्पताल में काम पर लौटना होगा। यह नियम सभी सरकारी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के लिए लागू किया जायेगा। इसके साथ ही अस्पतालों में दवा के साथ-साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर्याप्त रखने और ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह फंक्शनल रखने को कहा। साथ ही अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिये।


इसके अलावा जो एडवाइजरी जारी की गई है उसके मुताबिक सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग करने को कहा गया है। ओपीडी या इमरजेंसी में सोशल डिस्टैंसिंग बनाकर रखने को कहा गया है। इसके साथ ही लैब, ओपीडी आदि जगहों पर भीड़ से बचना है। विदेश या दूसरे राज्यों से यात्रा कर आये मरीज पर विशेष नजर रख कर इलाज करने को कहा गया है।


इसके साथ ही बुखार, गले में खराश, खांसी आदि लक्षण मिलते ही तुरंत कोविड जांच करवाने, साबुन और पानी या सैनिटाइजर से नियमित रूप से हाथ धोने को कहा गया है। इसके साथ ही एहतियाती खुराक सहित कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करवाएं। स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की ओर से जारी सरकारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।