केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
15-Mar-2020 10:03 PM
PATNA: कोरोना वायरस लेकर हाईकोर्ट ने बड़ा निर्देश दिया है. कोर्ट ने सेशन और निचली अदालतों को दिया निर्देश है कि 31 मार्च तक पक्षकारों से जुडी सुनवाई स्थगित कर दे. यह आदेश 17 मार्च से 31 मार्च तक लागू रहेगा. इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है.
नहीं आने पर किसी पक्ष के खिलाफ आदेश देने पर रोक
हाईकोर्ट ने कहा है कि इस दौरान किसी भी पक्ष के कोर्ट में नहीं आने पर उसे खिलाफ कोई आदेश जारी न हो. कोर्ट ने कोर्ट परिसर में सेनेटाइजेशन करने का आदेश दिया है. अगर इसको लेकर फंड की कमी है तो रजिस्टार को सूचित करें. कोर्ट ने कैदियों को हाजत को भी सेनेटाइज करने का आदेश दिया है.
बिहार में 31 मार्च तक स्कूल, सिनेमा हॉल, पार्क बंद
बिहार सरकार ने कोरोना को लेकर 31 मार्च तक सभी स्कूल, सिनेमा हॉल, पार्क, जू, धरना प्रदर्शन, रैली और आगंनबाड़ी केंद्र को बंद करने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है. शिवहर समेत कई जिलों में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए धारा 144 लगाया दिया गया है. बिहार में आरजेडी, हम, बीजेपी समेत कई पार्टियों ने भी अपने कार्यक्रम और मिटिंग को रद्द कर दिया है.