Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह
13-Apr-2021 07:13 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संकट पहले से ज्यादा गहरा गया है. कोरोना के नये मामलों के आंकड़े दिन दूनी और रात चौगुनी वाली रफ्तार से बढ़ रहे हैं. बेकाबू होते कोरोना को काबू करने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. बिहार सरकार ने राज्य के तीन बड़े अस्पतालों में आईएएस अफसरों की तैनाती की है.
आपको बता दें कि बिहार में हालात बिगड़ते का रहे हैं. राजधानी पटना की स्थिति सबसे खराब है. कोरोना मरीजों की इलाज की व्यवस्था और इसके हालात की मॉनिटरिंग के लिए सरकार ने तीन आईएएस अधिकारियों को पटना तीन बड़े अस्पतालों पीएमसीएच, एनएमसीएच और एम्स में ओएसडी के तौर पर नियुक्त किया है. ये अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार और अस्पताल प्रबंधन के बीच समन्वय और निगरानी का काम करेंगे. साथ ही समय-समय पर ये अधिकारी राज्य सरकार को सलाह भी देंगे.
पटना #NMCH में #कोविड अस्पताल का दौरा करते, साथ ही मरीजों एवं चिकित्सकों से मिल कर चिकित्सा एवं व्यवस्था सम्बन्धित जानकारी लेते एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देते माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री @mangalpandeybjp।#BiharHealthDept #COVID19 pic.twitter.com/nwKHnKBIR1
— Bihar Health Dept (@BiharHealthDept) April 13, 2021
आपको बता दें कि बिहार में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वैसे में आशंका भी है कि कहीं सरकार को मजबूरी में 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू न लगाना पड़े. सीएम नीतीश ने पिछली बैठक के बाद बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही साफ कर दिया था कि नाइट कर्फ्यू पर भी विचार किया जा रहा है. राज्यपाल की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक के बाद ही ये फैसला लिया जाएगा. सूत्र बताते हैं अगर बिहार में नाइट कर्फ्यू लगा तो वो 12 घंटे का होगा. अगर इसके बाद भी हालात नहीं सुधरते हैं ये लोगों की लापरवाही होगी जो राज्य में लॉकडाउन को न्यौता देगी.
गौरतलब है कि राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर थोड़ी सी राहत भरी खबर आयी है. सोमवार को पूरे राज्य में 2999 नये कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये, जो रविवार के मुकाबले 757 कम थे. रविवार को संक्रमण के 3756 नये मामले दर्ज किये गये थे. वहीं, संक्रमण के लिहाज से पटना में स्थिति और खराब होती जा रही है.

