गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Aug-2020 05:50 PM
By ASMIT
PATNA : कोरोना महामारी को मात देने के लिए हर कोई अपने अपने तरीके से जुगत कर रहा है. इसी कड़ी में पटना के एक बाबा ने आज अग्निकुंड में बैठकर पूजा पाठ की. श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बाबा बर्फानी ने विशेष पूजा अर्चना की.
पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर बाबा बर्फानी अग्निकुंड के बीच बैठ गए. गोएठे से बनाए गए चक्र के बीच जब बाबा बैठे तो कपूर का इस्तेमाल करते हुए अग्निकुंड में आग लगा दी गई. बाबा बीच में बैठे थे और सिर पर हवन कुंड रख दिया गया. 1 घंटे तक हवन कुंड में बैठे बाबा ने भगवान की आराधना की मकसद था कोरोना महामारी भाग जाए.
बाबा की इस आराधना को भले ही आप को हल्के में ले या मजाक समझे लेकिन आस्था के आगे सारी बातें बेमानी साबित हो जाती है. बाबा बर्फानी ने कलेक्ट्रेट घाट पर ही अपनी कुटिया बना रखी है और अग्नि उपासना के जरिए उन्होंने कोरोना महामारी जैसी आपदा को टालने के लिए भगवान की पूजा की है. बताया जा रहा है कि 2 साल पहले जब बिहार में सुखाड़ की स्थिति हुई थी, तब भी बाबा बर्फानी ने अग्नि उपासना की थी.