केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
14-Mar-2020 08:34 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : कोरोना को लेकर बिहार सरकार के आदेश के बाद बड़े-बड़े आयोजनों पर ग्रहण लगते दिख रहा है। छपरा में होने वाला हाफ मैराथन भी रद्द कर दिया गया है। सबसे ज्यादा उन विदेशी खिलाड़ियों के हाथ लगी है जो बड़ी दूर से इस आयोजन में सम्मलित होने आये थे।
छपरा में हाफ मैराथन 'दौड़ेगा सारण' का आयोजन 15 जनवरी से किया गया था। लेकिन इस बीच शुक्रवार को पटना में सीएम नीतीश कुमार की उच्च स्तरीय बैठक के बाद सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के साथ साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गयी। इसके बाद पूरे बिहार में सभी कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। इस कड़ी में छपरा में आयोजित हाफ मैराथन को भी रद्द कर दिया गया।
कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था थी। देश-विदेश और राज्य भर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने आवेदन दिया था। कार्यक्रम में शिरकत करने विदेशों से भी कई खिलाड़ी पहुंच गये। लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिए जाने के बाद विदेश से आए खिलाड़ियों में भारी निराशा है। आयोजन सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि केन्या से आये धावकों को वापस भेज दिया गया है।
वहीं डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि सरकार के आदेश के बाद सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। उन्होनें कहा कि सार्वजनिक स्थल पर भीड़ भाड़ वाले आयोजन और 245 पंचायतों की आम सभा पर रोक लगाई गई है। डीएम ने लोगों को अफवाहों से बचने की अपील की है।