ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

कोरोना की तीसरी लहर से राहत के बाद नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में कल से नई छूट

कोरोना की तीसरी लहर से राहत के बाद नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में कल से नई छूट

06-Feb-2022 01:31 PM

PATNA : कोरोना तीसरी लहर से राहत मिलने के बाद बिहार में सरकार ने पाबंदियों में छूट का फैसला किया है. अब से थोड़ी देर पहले हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले किए हैं. सरकार ने अब पाबंदियों में छूट के साथ-साथ लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा है.


कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए सरकार ने 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों 50 प्रतिशत क्षमता के साथ तथा 9वीं और ऊपर की कक्षाओं से संबंधित सभी स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोल दिये गए हैं. इसके अलावे सभी सरकारी ऑफिस भी हर दिन सामान्य रूप से खुलेंगे. हालांकि जिन्होंने वैक्सीनेशन कराया हुआ है उन्हें ही ऑफिस आने की इजाजत होगी.


सरकार ने सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शॉपिंग मॉल के साथ-साथ धार्मिक स्थलों को भी सामान्य रूप से खोलने  की मंजूरी दी है. सभी पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे. सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्टेडियम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकानें (आगंतुकों के साथ) 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगी.


 जिला प्रशासन की पूर्वानुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजित किए जा सकेंगे. विवाह समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध कार्यक्रम अधिकतम 200 व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ आयोजित किये जा सकेंगे. हम सभी बिहारवासियों को कोविड के कारण अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है. मास्क के उपयोग के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना नितांत आवश्यक है.