ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / शराबबंदी के बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं जीविका...

शराबबंदी के बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ हैं जीविका दीदी, लाखों मास्क बनाने का हो रहा काम

08-Apr-2020 08:35 AM

PATNA : शराबबंदी के बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अब जीविका दीदी सरकार के साथ उतर गई हैं. बाजार में मस्क की कमी को देखते हुए राज्य में जीविका समूह से जुड़े 1276 परिवारों ने अब तक 5 लाख से अधिक मास्क तैयार किए हैं. बसे अधिक मास शेखपुरा में बनाए गए हैं.

 स्थानीय स्तर पर इसकी खपत अधिक हो रही है. इन मास्को की खरीद बैंक, बिजली कंपनी और स्वयंसेवी संस्था कर रहे हैं. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने पटना से 24 हजार और शेखपुरा से 20 हजार मास्क अपने कर्मचारियों के लिए जीविका दीदी से खरीदे हैं.


 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जीविका समूह की दीदीयों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनकी वजह से सब को सस्ता मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है. पटना के बाढ़, मोकामा, बिहटा,  नौबतपुर, फुलवारी शरीफ में मास्क बनाने का काम हो रहा है. वहीं  सभी जिलों  में भी मास्क बनाया जा रहा है. हर डीएम को उनके यहां के जरूरत के हिसाब से मास्क की मांग करने के लिए कहा गया है.