ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना के खात्मे के लिए शबे बरात के दिन होगी इबादत, इमारत-ए-शरिया ने...

कोरोना के खात्मे के लिए शबे बरात के दिन होगी इबादत, इमारत-ए-शरिया ने कहा- अल्लाह से करें दुआ

07-Apr-2020 07:06 PM

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर इमारत-ए-शरिया ने एक अपील की है. शबे बरात के दिन घर से ही इबादत करने की अपील की गई है. मोहम्मद शिबली कासमी की ओर से एक पत्र जारी करते हुए यह अपील की गई है कि कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉक डाउन की घोषणा की गई है. बिहार में भी लॉक डाउन की सफलता देखने को मिल रही है.


लॉक डाउन का पालन करने को लेकर ही इमारत-ए-शरिया ने यह अपील की है कि इसबार 9 अप्रैल को शबे बरात के दिन घर से ही इबादत करें. इसके साथ ही फर्ज की नमाज भी घर से ही अदा करें. अल्लाह से इबादत करें कि वो देश और दुनिया को कोरोना जैसे इस आफत से बचाएं. इस समुदाय से जुड़े लोग घर में ही नमाज और पवित्र कुरान पढ़कर समय बिताएं.


इसके साथ ही शिया समुदाय से जुड़े बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जिला औकाफ कमिटी के सचिव को लिखे गए पत्र में यह कहा गया है कि शबे बरात के दिन सभी कब्रिस्तान को बंद रखना है. यानी कि लॉक डाउन के कारण इस साल घर पर ही लोगों को फातेहा पढ़कर इबादत करना होगा.

news image


बिहार राज्य शिया वक़्फ़ बोर्ड की ओर से जारी पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन के कारण मस्जिदों में पंचगामा और जुमा की नमाज सामूहिक रूप से नहीं अदा की जा रही है. कोरोना वायरस से बचे रहने के लिए यह आवश्यक है कि लोग समूह में अपने घरों से बाहर नहीं निकले. इसलिए शबे बरात के दिन अपने घर में ही इबादत और दुआ करने की अपील की जा रही है.लॉक डाउन से संबंधित जारी निर्देशों को लेकर यह बड़ा फैसला लिया गया है. कब्रिस्तान आम नागरिकों के लिए शबे बरात के दिन बंद रहेंगे. मुस्लिम धार्मावलम्बियों को घर में ही रहकर नमाज पढ़ने की गिजरिश की गई है. लोगों के हित के लिए घर में रहकर अल्लाह की इबादत करें.