ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / कोरोना के कारण आज से बिहार में नाइट कर्फ्यू, इन पाबंदियों के साथ...

कोरोना के कारण आज से बिहार में नाइट कर्फ्यू, इन पाबंदियों के साथ महामारी से होगा बचाव

06-Jan-2022 07:26 AM

PATNA : बिहार में कोरोना की जबरदस्त तीसरी लहर को देखते हुए आज से नई पाबंदियां प्रभावी हो गई है. आज से नाईट कर्फ्यू भी लग जाएगा. रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू प्रभावी रहेगा इतना ही नहीं बाजार रात 8:00 बजे के बाद बंद हो जाएंगे इसके अलावा सरकार के आदेश के मुताबिक कई तरह के अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए हैं. आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग को बंद किया गया है.


बिहार में आज से मॉल, सिनेमा हॉल, क्लब, स्टेडियम, पार्क, जिम, स्विमिंग पूल, पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं. मंगलवार को क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया था कि 6 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक राज्य में नई पाबंदियां लागू रहेंगी. इसके अलावे धार्मिक स्थल पर भी आज से श्रद्धालुओं के जाने पर मनाही होगी. केवल पुजारी या अन्य धार्मिक गुरु ही भगवान की पूजा कर पाएंगे. सरकार ने किसी भी तरह के राजनीतिक सामाजिक सांस्कृतिक धार्मिक खेलकूद मनोरंजन शैक्षणिक आयोजन के लिए जिला शासन से अनुमति को अनिवार्य कर दिया है.


शैक्षणिक संस्थानों पर भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गई है. आठवीं तक के स्कूल और कोचिंग को बंद कर दिया गया है. यह केवल ऑनलाइन क्लासेज ही चल पाएंगे. जबकि नवमी और उसके ऊपर के स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थान खुलेंगे. लेकिन छात्रों की उपस्थिति केवल 50 फीसदी ही रहेगी. रेस्टोरेंट्स और खाने-पीने के होटलों में भी 50 फीसदी उपस्थिति के साथ ही खोलने की अनुमति होगी. इतना ही नहीं सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में भी आज से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कामकाज होगा.