बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
02-Apr-2020 05:26 PM
SIWAN : कोरोना वायरस के खौफ की नयी कहानी सामने आयी है. बिहार के सिवान की एक महिला जब मायके से ससुराल लौटी तो पति ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया है. कोरोना से डरा पति किसी हाल में पत्नी को घर में रखने को तैयार नहीं है. उधर पुलिस ने कहा है ये पारिवारिक मामला है और इसे सुलझा लिया जायेगा.
दो महीने बाद मायके से लौटी थी महिला
ये वाकया बिहार के सिवान की बबिता देवी के साथ हुई है. सिवान के राजानगर गांव की बबिता देवी की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया में गणेश प्रसाद से हुई है. 28 साल की बबिता देवी 2 महीने पहले अपने मायके सिवान आयी थी. कल वो अपने मायके से ससुराल लौटी. लेकिन पति ने घर में घुसने नहीं दिया. पति ने कहा कि बबिता देवी के कारण पूरे परिवार को कोरोना हो सकता है. महिला ने काफी देर तक पति से घऱ के अंदर आने देने की गुहार लगायी लेकिन पति नहीं माना.
अस्पताल में जांच कराने पहुंची महिला
पति के घर में रखने से इंकार करने के बाद बबिता देवी अपना जांच कराने बलिया के जिला अस्पताल में पहुंची. लेकिन उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था लिहाजा डॉक्टरों ने उसकी जांच करने से इंकार कर दिया. हालांकि बबिता देवी अस्पताल में ही मौजूद है. उसके पास कहीं और रहने का कोई ठिकाना नहीं है.
पुलिस ने कहा पारिवारिक मामला
बबिता देवी किसी तरह सिवान से बलिया पहुंची थी. लेकिन पति ने घऱ में रखने से इंकार कर दिया. ऐसे में उसके पास वापस मायके जाने का भी कोई साधन नहीं है. हारकर महिला ने पुलिस से गुहार लगायी है. बलिया शहर कोतवाली के थानेदार विपिन सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी में ये मामला आया है. थानेदार ने कहा कि ये पारिवारिक मामला है और इस मामले को सुलझा दिया जायेगा.
सिवान में मिल चुके हैं कोरोना के पांच मरीज
उधर महिला के पति गणेश प्रसाद का कहना है कि बिहार के सिवान में कोरोना के पांच मरीजों की पहचान हो चुकी है. सिवान में भारी खतरे को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है. ऐसे में बबिता देवी के भी संक्रमित होने का खतरा है. बबिता देवी के घऱ में रहने से दूसरे लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...