बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
03-Apr-2020 05:40 PM
PATNA : अभी पिछली बारिश की ही बात हैं जब राजधानीवासियों को बड़े जलजमाव के संकट का सामना करना पड़ा था। जलजमाव में पटना के कई वीवीआईपी इलाके भी डूब गये थे इस दौरान बिहार सरकार के खासी फजीहत भी हुई थी। पटना के 'जलसंकट' के दोषी बड़े-बड़े अधिकारी नप गये थे लेकिन इस बार प्रशासन ने अभी से ही जलजमाव से निपटने की कवायद शुरू कर दी है। कोरोना की आपदा के बीच खुद पटना के कमिश्नर ने संप हाउसों का जायजा लेने के बाद निर्देश जारी किए हैं।
पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने आज राजधानी के नाला उड़ाही के कार्यों की समीक्षा की और शहर के मुख्य नालों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि नाला उड़ाही से संबंधित सभी तरह के कार्यों को 15 मई तक पूरा कर लें। इसके साथ ही नगर आयुक्त से जलजमाव से निपटने से संबंधित कार्य योजना बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न न हो इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार कर लें।
संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन नालों तक पहुंच नहीं वहां की स्थितियों का अवलोकन ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि नाले की वास्तविक वस्तुस्थिति क्या है? कहां अवरोध है इसका पता लगाया जाना आवश्यक है।पिछले साल शहर में हुए भारी जलजमाव को देखते हुए समयपूर्व नाला उड़ाही का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रमंडलीय ने कहा कि सभी संप हाउस के मेंटेनेंस का कार्य अभी से ही कर लें। संप हाउस से पानी निकासी में कहां अवरोध है इसका पता लगाएं।
प्रमंडलीय आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि निर्धारित अवधि के अंदर नाला, मैनहोल, कैचपिट आदी की सफाई एवं उड़ाही का कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही नाला उड़ाही के कार्यों की नियमित समीक्षा करते रहने का निर्देश दिया गया है ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो।नाला उड़ाही के बाद नाले से निकलने वाले गाद एवं कचरे को ससमय हटाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा की नाला उड़ाही के बाद सड़कों पर से कचरा ससमय उठ जाए यह सुनिश्चित कर लें।
प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने मंदिरी नाला, राजीव नगर नाला, कुर्जी नाला और कुर्जी संप हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा, अपर नगर आयुक्त (योजना) देवेंद्र प्रसाद तिवारी, अपर नगर आयुक्त (सफाई) शीला ईरानी, कार्यपालक अभियंता सुधाकर सिंह, नगर प्रबंधक और मुख्य सफाई निरीक्षक समेत पटना नगर निगम के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...