ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका

देश में अबतक कोरोना के 126 मामले, बिहार को सतर्कता ने बचाये रखा है

देश में अबतक कोरोना के 126 मामले, बिहार को सतर्कता ने बचाये रखा है

17-Mar-2020 08:03 AM

PATNA : देश में करोड़ों वायरस के अब तक 126 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। केरल में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए हैं, जबकि बीती रात कर्नाटक में 2 नए केस की पुष्टि हुई है। इसके अलावे लद्दाख, उड़ीसा, जम्मू कश्मीर में एक-एक मरीज मिले हैं। 


कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले अब तक महाराष्ट्र में सामने आए हैं. महाराष्ट्र में अब तक कुल 39 केस पॉजिटिव पाए गए हैं. सोमवार को एक चौंकाने वाला मामला भी महाराष्ट्र में सामने आया है जहां एक 3 साल की बच्ची का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया बच्ची के माता-पिता दोनों करोना से संक्रमित हैं. महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस को देखते हुए एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए हैं. मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर को भी बंद कर दिया गया है.


हालांकि बिहार के लिए राहत की खबर यह है कि अब तक यहां कोरोनावायरस के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है. बिहार में जितने भी संदिग्धों का टेस्ट सैंपल दिया गया है उनके रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आए हैं. नेपाल और उत्तर प्रदेश से सटे होने के बावजूद बिहार सरकार ने सतर्कता को लेकर जो जरूरी कदम उठाए हैं. उसका फायदा अब तक यहां के लोगों को मिला है कोरोना वायरस के लिए लोग जो उनको लेकर नीतीश सरकार में भी कदम दर कदम नए फैसले लिए हैं.