ब्रेकिंग न्यूज़

दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करार बिहार में आग का कहर… घर में सो रहे मासूम की जलकर मौत, पांच घर राख; पलभर में उजड़ गया पूरा मोहल्ला Bihar murder case : 15 साल बाद लिया खून का बदला! बेटे की सरेआम हत्या से सनसनी, पिता के केस में गवाही देना पड़ा भारी कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

Home / news / लक्षण दिखते ही पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, यह होगी शर्त

लक्षण दिखते ही पुलिसकर्मियों को मिलेगी छुट्टी, यह होगी शर्त

22-Apr-2021 08:32 AM

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण से पुलिसवाले भी अछूते नहीं हैं। लेकिन अब कोरोना का लक्षण दिखने पर पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि यह छुट्टी सशर्त होगी। किसी पुलिस अधिकारी या जवान में कोरोना का लक्षण दिखता है तो स्वास्थ्य आधार पर उनके द्वारा छुट्टी देने के आवेदन को स्वीकार करने पर विचार किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने कोरोना के बढ़ते मामलों और पुलिसकर्मियों के भी इससे अछूते नहीं रहने के बाद यह दिशा निर्देश जारी किया है।


कोरोना से पुलिसकर्मियों के बचाव के लिए राज्यस्तर पर नोडल पदाधिकारी बनाए गए हैं। इसे लेकर आईजी मुख्यालय राकेश राठी ने कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें से एक छुट्टी को लेकर भी है। कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर कोई पुलिसकर्मी छुट्टी के लिए आवेदन करता है तो उस पर विचार किया जाएगा। न कि उसे यूं ही खारिज कर दिया जाएगा। छुट्टी मिलेगी तो उसके साथ शर्त भी जुड़ा होगा। यह शर्त घर पर ही रहने की होगी। यानी कोरोना लक्षण के चलते किसी पुलिसकर्मी को स्वास्थ्य आधार पर अवकाश दिया जाता है तो उन्हें होम क्वारंटाइन रहना होगा।


पुलिस लाइन में यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसे तुरंत आइसोलेट किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों को अलग रखने की व्यवस्था की जाएगी और इनके लिए मेस से लेकर शौचालय तक बाकी पुलिसकर्मियों से अलग होगी। आईजी मुख्यालय ने सभी रेंज के आईजी- डीआईजी जो कि अपने रेंज के नोडल पदाधिकारी भी हैं, उन्हें कोरोना से पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए सुरक्षात्मक कदमों की लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है।