ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

कोरोना का हॉटस्पॉट बना बोधगया, दलाई लामा के कार्यक्रम में आया संक्रमित युवक भागकर पहुंचा पटना

31-Dec-2022 11:31 AM

GAYA : कोरोना के चौथे लहर की आशंका के बीच बिहार का गया जिला हॉट- स्पाट बना हुआ है। यहां पिछले एक सप्ताह के अंदर 10 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। दरअसल, यहां तीन दिवसीय एक पूजा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे कालचक्र पूजा कहा जाता है। यह पूजा बौद्ध धर्म को मानने वालो के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण इस पूजा में शामिल होने खुद तिबब्ती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा गया पहुंचे हुए हैं। वहीं, इनके आगमन से यहां लोगों का जमावड़ा भी जमकर लग रहा है। जिसके कारण यह आशंका जताई जा रही है कि, जिस रफ़्तार में यहां अबतक कोरोना के मरीज मिले हैं उससे अगला कोरोना हॉटस्पाट यही हो सकता है। 


दरअसल, कोरोना की आशंकित चौथी लहर में विशेषज्ञों का मानना है कि दिल्ली, मुंबई और यूपी के बजाय लहर का कारण बोधगया में लगा जमावड़ा बनेगा। प्रदेश में गत सात दिन में सबसे अधिक 16 संक्रमित गया जिले में ही मिले हैं। इनमें तीन स्थानीय लोगों के अलावा अधिकतर विदेशी हैं। जिसके बाद अब ताजा जानकारी जो मिल रही है, उसके मुताबिक गया जिले से बैंकाक निवासी एक संक्रमित पटना आ गया। गया के सिविल सर्जन से सूचना मिलते ही पटना की सर्वेलांस टीम उनकी खोजबीन में लग गई। जिसके बाद काफी मश्कत के बाद यह व्यक्ति सर्वेलांस टीम के हाथ आई। 


बताया जा रहा है कि, यह संक्रमित व्यक्ति वीवो कंपनी के अधिकारी हैं और यह गया दलाईलामा के आगमन में आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। उन्हें पटना से बैंकाक वाया दिल्ली जाना था। लेकिन, फिलहाल इनके संक्रमित होने के कारण उक्त व्यक्ति को वीवो कंपनी के एक अपार्टमेंट स्थित गेस्ट हाउस में ही आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही सिविल सर्जन डा. केके राय ने इसकी पुष्टि करते हुए संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच कराने की बात कही है। इसके साथ ही पटना की सर्वेलांस टीम ने गेस्ट हाउस के केयरटेकर से उनके संपर्क में आए लोगों की सूची मांगी लेकिन उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। संपर्क में आए गेस्ट हाउस के रसोइये का नमूना लेकर जांच को भेजा गया है। 


गौरतलब हो कि, कोरोना के नए वैरियंट बीएफ-7 के ने देश में दस्तक दे दी है। इसके बावजूद पटना के भीड़भाड़ वाली जगहों पर कोई एहतियात देखने को नहीं मिल रहा है। अधिकतर लोग बिना मास्क घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन नहीं हो रहा है। जबकि प्रदेश में गत सात दिन में सबसे अधिक 16 संक्रमित मिले हैं।