Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
20-Jul-2020 10:45 AM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में कोरोना महामारी की जमीनी हकीकत को जानने पहुंची केंद्रीय टीम गया पहुंच चुकी है। केंद्रीय टीम ने गया पहुंचकर जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक की है। केंद्रीय टीम के साथ सर्किट हाउस में हुई बैठक में गया के डीएम, सिविल सर्जन, एएनएम एनएमएमसीएच के अधीक्षक और एसएसपी भी मौजूद रहे हैं। केंद्रीय टीम ने गया में कोरोना मरीज से निपटने के लिए किए गए इंतजामों पर फीडबैक लिया है।
बैठक के अलावा केंद्रीय टीम ने गया शहर के पीरमंसूर रोड और जीबी रोड इलाके में बनाए गए कंटेनमेंट जोन का दौरा भी किया है। कंटेनमेंट जोन में मुस्तैदी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं साथ ही साथ कोरोना को ट्रैक करने के लिए कैसे सिस्टम डिवेलप किया जाए इस पर गाइडलाइन भी दिया है।
इससे पहले रविवार को पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई लंबी बैठक के दौरान केंद्रीय टीम ने बिहार में कोरोना से मुकाबले के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर फीडबैक लिया। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को जो जानकारी उस पर सेंट्रल टीम ने संतुष्टि नहीं जताई है। सूत्रों की माने तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल के नेतृत्व में आई केंद्रीय टीम ने राज्य के अधिकारियों को साफ तौर पर कह दिया है कि कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए जिस मॉडल पर बिहार आगे बढ़ रहा है वह उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं देगा। मुंबई और दिल्ली मॉडल को अपनाने का सुझाव केंद्रीय टीम ने दिया है।