ब्रेकिंग न्यूज़

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम

कोरोना का असर: बैंकों में अब 31 मई तक 4 घंटे ही होंगे काम, 2 बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक

कोरोना का असर: बैंकों में अब 31 मई तक 4 घंटे ही होंगे काम, 2 बजे तक ही खुले रहेंगे बैंक

17-May-2021 09:02 AM

PATNA: कोरोना का असर बैंकों के कामकाज पर भी पड़ रहा है। इसे लेकर बैंकों में अब 31 मई तक 4 घंटे ही काम होंगे। दोपहर 2 बजे तक ही बैंक खुले रहेंगे। यदि बैंक में पैसे जमा करना हो या निकासी करनी हो तो 2 बजे से पहले ही कर लें। 

 

कोरोना को लेकर सभी बैंकों में 31 मई तक दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होगा। बिहार में लॉकडाउन की अवधि में विस्तार के बाद यह फैसला लिया गया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य के ग्राहकों के लिए बैंकिंग कार्य अवधि में कमी की गई थी। स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी द्वारा पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 15 मई तक बैंकिंग कार्यकाल ग्राहकों के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया गया था। इसी को बढ़ाकर अब 31 मई कर दिया गया है। 


नए नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि बैंकों के प्रशासनिक कार्यालय 50 फीसदी स्टाफ के साथ पहले की तरह पूरे बैंकिंग कार्य अवधि में कार्यरत रहेंगे। कोरोना के बढ़ते प्रसार को देखते हुए अभी सतर्कता और एहतियात बहुत जरूरी हैं। सभी को इसका पूरा ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसा करके ही कोरोना जैसी इस भयानक महामारी से निपटा जा सकता है और कोरोना के चेन को तोड़ा जा सकता है।