ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना जांच के लिए आये दो कैदी PMCH से फरार, इलाके में मचा...

कोरोना जांच के लिए आये दो कैदी PMCH से फरार, इलाके में मचा हड़कंप

15-Apr-2020 10:17 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही इस कोरोना क्राइसिस में देखने को मिली है. कोरोना की जांच कराने पीएमसीएच पहुंचे दो कैदी फरार हो गए हैं. इस घटना के सामने आते ही पटना पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे हैं.


घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मरीजों को कोरोना की जांच के लिए पीएमसीएच लाया गया था. लेकिन दोनों मरीज पुलिस को चकमा देकर भाग निकले हैं. इस घटना से इलाके के लोगों में भी हड़कंप मच गया है. जांच के बाद दोनों को जेल भेजा जाना था. लेकिन उससे पहले ही दोनों भाग निकले हैं.


कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार लोगों की पहले करानी है, उसके बाद ही उनको जेल में डालना है. ऐसे में दोनों अब पुलिस कस्टडी से फरार हो गए हैं. तो पटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा हो रहे हैं.


बिहार में  अब तक कुल 70 कोरोना के पॉजिटिव मामले आ चुके हैं. यानी कि सूबे में कोरोना का आंकड़ा तकरीबन 6 दर्जन हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार जो कुल 4 नए मामले सामने आये. जिसमें नालंदा के 3 मरीज शामिल हैं. इसके अलावा मुंगेर जिले से भी एक मामला सामने आये हैं. बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.