ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / कोरोना इफेक्ट: खान एवं भूतत्व विभाग को लगा दूसरा झटका, बालू घाटों की...

कोरोना इफेक्ट: खान एवं भूतत्व विभाग को लगा दूसरा झटका, बालू घाटों की बंदोबस्ती रुकी

06-Apr-2020 09:35 AM

PATNA :कोरोना संकट का असर राज्य के खान एवं भूतत्व विभाग पर भी पड़ा है. कोरोना के कारण बुलाए गए लॉकडाउन के कारण अब  राज्य के 100 बालू घाटों की बंदोबस्ती अटक गई है. इन घाटों की बंदोबस्ती अप्रैल में हो जानी थी लेकिन अब सरकार भी नहीं जानती इस की बंदोबस्ती कब तक हो सकेगी.

खान एवं भूतत्व विभाग ने पिछले महीनों राज्य के बालू घाटों की बंदोबस्ती शुरू कर दी थी लेकिन 350 बालू घाटों की बंदोबस्ती हो पाई थी कि कोरोना संकट आन पड़ा और बाकी 100 घाटों की बंदोबस्ती लटक गई. कोरोना के कारण विभाग को यद दूसरा घाटा लगा है. 


इससे पहले कोरोना संकट के कारण विभाग कको राजस्व वसूली में झटका लगा था.  राजस्व वसूली में विभाग अपने लक्ष्य से 20 फ़ीसदी पीछे रह गया और विभाग को 400 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा. विभाग का मानना था कि वह अपने लक्ष्य से अधिक राशि वसूल लेगा लेकिन कोरोना संकट के कारण वह अपना लक्ष्य भी पूरा नहीं कर सका. इसके बाद विभाग को बालू घाटों की बंदोबस्ती में दूसरा झटका लगा है. बालू घाटों की बंदोबस्ती पुरानी बालू नीति 2013 के तहत की गई थी इसकी अवधि दिसंबर 2019 में खत्म हो गई थी. लेकिन अगली बंदोबस्ती ना हो पाने के कारण उसे आगे बढ़ाया गया था. इससे पहले कि विभाग नई बंदोबस्ती के लिए बिहार बालू खनन नीति 2019 लागू कर दें कोरोना संकट आन पड़ा  और विभाग सभी घाटों की बंदोबस्ती नहीं कर सका.